इंस्टाग्राम लाइक्स से गुज़ारा क्यों नहीं होता

इंस्टाग्राम लाइक्स से गुज़ारा क्यों नहीं होता?

सिर्फ़ एंगेजमेंट के पीछे भागना बंद करें और बिज़नेस बनाना शुरू करें।

(Stop Chasing Engagement and Start Building a Business)

एक फ़ोटो पर 2,000 लाइक्स मिलते हैं। सैकड़ों लोग कमेंट करते हैं।

दोस्त बधाई देते हैं। फिर भी आपका इनबॉक्स खाली रहता है।

क्या यह जाना-पहचाना लगता है?

कई फ़ोटोग्राफ़र अटेंशन (ध्यान) को डिमांड (मांग) समझ लेते हैं। उन्हें ये लगने लगता है कि जो लोग उनकी पोस्ट को लाइक कर रहे है, वे ज़रूर business देंगे या refer करेंगे, 

ये दोनों एक जैसी चीज़ें नहीं हैं। लाइक्स सिर्फ़ दिखावे के लिए होते हैं (Vanity Metric)।

लाइक करना बहुत आसान है।

एक फ़ोटोग्राफ़र को बुक करने के लिए ये चीज़ें ज़रूरी हैं:

१, भरोसा

२, बजट

३, सही समय

४, कॉन्फिडेंस, ( आत्मविश्वास)

कोई व्यक्ति सालों तक आपके काम की तारीफ़ कर सकता है, लेकिन कभी क्लाइंट नहीं बनता।

आपका कंटेंट क्यों कन्वर्ट नहीं हो रहा है?

कई फ़ोटोग्राफ़ी फ़ीड्स में सिर्फ़ तैयार तस्वीरें दिखाई जाती हैं।

क्या वे सुंदर होती हैं?

बिल्कुल।

क्या वे मददगार होती हैं?

हमेशा नहीं।

क्लाइंट ये जानना चाहते हैं; 

१, आपके साथ काम करना कैसा है?

२, आप घबराए हुए क्लाइंट्स को कैसे गाइड करते हैं?

३, आपके पैकेज में क्या-क्या शामिल है?

४, उन्हें आपको क्यों चुनना चाहिए?

अगर आपका कंटेंट इन सवालों का जवाब नहीं देता है, तो आप लोगों को सिर्फ़ एंटरटेन कर रहे हैं, उन्हें क्लाइंट में नहीं बदल रहे हैं।

रीच (reach) के पीछे भागने के बजाय भरोसा बनाएं।

दूसरों के साथ साझा (शेयर ) करें;

१, पर्दे के पीछे की कहानियाँ

२, क्लाइंट के ट्रांसफ़ॉर्मेशन (बदलाव)

३, टेस्टिमोनियल्स (ग्राहकों की राय)

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल जो लोगों के अंदर आपके लिए रुचि पेंदा करते है ;

१, फ़ोटो के पहले और बाद के एडिट्स,

२, फ़ोटोशूट की तैयारी के लिए टिप्स

इस तरह का कंटेंट कॉन्फिडेंस पैदा करता है। कॉन्फिडेंस से बुकिंग्स मिलती हैं।

सही आँकड़े देखें।

अपने आप से यह पूछने के बजाय; “मुझे कितने लाइक्स मिले?”

पूछें:

१, कितनी इंक्वायरीज़ (पूछताछ) आईं?

२, कितने लोगों ने वेबसाइट देखी?

३, कितने कंसल्टेशन हुए?

४, कितनी बुकिंग्स हुईं?

 ये बिज़नेस के आँकड़े हैं।

यही कहना चाहूँगा कि लाइक्स से अच्छा लगता है। पर ज़रूरी नहीं कि booking  मिले,

बुकिंग्स से बिज़नेस बढ़ता है।

ऐसा कंटेंट बनाएं जो लोगों को सिर्फ़ एक और सुंदर फ़ोटो को स्क्रॉल करके आगे बढ़ने के बजाय, क्लाइंट बनने की दिशा में एक कदम और आगे ले जाए।

अगले पोस्ट में हम बात करंगे, क्यों एक बेहतरीन फ़ोटोग्राफ़र  कंगाल रहते हैं? (Why Great Photographers Stay Broke)  

Leave a Comment