बेहतरीन फ़ोटोग्राफ़र क्यों पेसे नहीं कमा पाते और धन के अभाव में रहते हैं

कुछ बेहतरीन फ़ोटोग्राफ़र क्यों पेसे नहीं कमा पाते और धन के अभाव में रहते हैं? परंतु सभी photographers एक जेसे नहीं होते,

सिर्फ़ टैलेंट से फ़ायदेमंद फ़ोटोग्राफ़ी का बिज़नेस नहीं बनता।(Talent Alone Doesn’t Build a Profitable Photography Business) 

सिर्फ़ टैलेंट से फ़ायदेमंद फ़ोटोग्राफ़ी बिज़नेस नहीं बनता।

हमने यह सब देखा है।

एक बहुत टैलेंटेड फ़ोटोग्राफ़र को अपने बिल भरने में भी मुश्किल होती है। वहीं दूसरी ओर, औसत टेक्निकल स्किल्स वाला कोई व्यक्ति महीनों पहले ही बुक हो जाता है।

क्यों?

क्योंकि बिज़नेस में टैलेंट से ज़्यादा बहुत और चीज़ें भी है जो मायने रखती हैं।

कुछ ज़रूरी बातें जो छूट जाती हैं,

एक सफल फ़ोटोग्राफ़र ये समझते हैं कि वे सिर्फ़ फ़ोटोग्राफ़र नहीं हैं। वे इस के अलावा ये भी हैं; 

१, सेल्सपर्सन

२, मार्केटर

३, ब्रांड बनाने वाले

४, बिज़नेस के मालिक

५, कस्टमर सर्विस प्रोफ़ेशनल 

अगर इन भूमिकाओं को नज़रअंदाज़ करेंगे तो इस से ग्रोथ रुक जाती है।

वो तीन आदतें जो फ़ोटोग्राफ़रों को आगे बढ़ने से रोकती हैं;

1. रेफरल का इंतज़ार करना –

रेफरल कीमती होते हैं लेकिन उन पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

बिना एक्टिव मार्केटिंग के, कमाई में उतार-चढ़ाव आता रहता है।

2. सर्विस की कम कीमत रखना-

कम कीमत से ऐसे ग्राहक आते हैं जो सिर्फ़ सस्ता दाम देखते हैं।

प्रीमियम कीमत से ऐसे ग्राहक आते हैं जो आपकी एक्सपर्टीज़ (महारत) की कद्र करते हैं।

3. मार्केटिंग को ऑप्शनल समझना-

मार्केटिंग कोई ऐसी चीज़ नहीं है जो आप तब करते हैं जब बिज़नेस धीमा हो।

यह एक ऐसी चीज़ है जिसे आपको लगातार करना चाहिए।

सिर्फ़ अपने कैमरा बैग पे इन्वेस्ट करने के अलावा उस से आगे बढ़कर इन्वेस्ट करें;

कई फ़ोटोग्राफ़र अपने इक्विपमेंट को अपग्रेड करने में हज़ारों खर्च कर देते हैं, लेकिन इन चीज़ों को नज़रअंदाज़ कर देते हैं:

१, उनकी वेबसाइट

२, उनका क्लाइंट अनुभव

३, उनकी ईमेल लिस्ट

४, उनकी कंटेंट स्ट्रेटेजी

५, उनका सेल्स प्रोसेस,

ये इन्वेस्टमेंट अक्सर किसी नए इक्विपमेंट की तुलना में ज़्यादा रिटर्न देते हैं।

सिर्फ़ पोर्टफ़ोलियो नहीं, एक बिज़नेस बनाएं।

एक मज़बूत पोर्टफ़ोलियो लोगों का ध्यान खींचता है। एक मज़बूत बिज़नेस से लगातार कमाई होती है।

मकसद सिर्फ़ दूसरे फ़ोटोग्राफ़रों को प्रभावित करना नहीं है।

मकसद ऐसे सही ग्राहकों को आकर्षित करना है जो खुशी-खुशी आपकी एक्सपर्टीज़ के लिए पैसे दें।

यही कहना चाहूँगा कि, फ़ोटोग्राफ़ी एक कला है।

फ़ोटोग्राफ़ी का बिज़नेस चलाना एक स्किल (कौशल)  है।

दोनों में महारत हासिल करें, और आप यह सोचना छोड़ देंगे कि आपका अगला क्लाइंट ( ग्राहक) कहाँ से आएगा।

अगली पोस्ट में हम बात करेंगे – 5 Signs Your Portfolio Is Costing You Clients, ( 5 ऐसे संकेत जो बताते है, कि क्यों आप आपके पोर्टफ़ोलियो की वजह से क्लाइंट्स खो रहे हैं )

Leave a Comment